फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: निंदाना में चकबंदी के बाद कब्जा दिलाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

Fri, 27 Jun 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिलाधीश धर्मेंद्र सिंह ने चार नायब तहसीलदारों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। महम तहसील के गांव निंदाना में चकबंदी के बाद कब्जा कार्रवाई के समय कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। जिलाधीश ने 26 से 28 जून तक सांपला के नायब तहसीलदार जितेंद्र, 29 जून से एक जुलाई तक रोहतक के नायब तहसीलदार दीपक, 2 से 4 जुलाई तक महम के नायब तहसीलदार राहुल बूरा और 5 से 8 जुलाई तक लाखनमाजरा के नायब तहसीलदार प्रदीप अहलावत को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें