फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नूंह के पूर्व विधायक से मिलने निजी अस्पताल पहुंचे दुष्यंत चौटाला

विज्ञापन
11सीटीके21..पीजीआई में मरीजों से मिलते पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। स्रोत:पार्टी
विज्ञापन
रोहतक। नूंह के पूर्व विधायक बदरुद्दीन छाती की बीमारी के चलते शहर के निजी अस्पताल में दाखिल हैं। शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व जेजेपी राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी ने पूर्व विधायक से मिलकर उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन

जजपा के पूर्व पार्षद राजेश सैनी ने बताया कि नूंह के पूर्व विधायक बदरुद्दीन को तबीयत बिगड़ने पर एक सप्ताह पहले दिल्ली बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। उनके बेटे नासिर हुसैन जजपा के नूंह के जिला अध्यक्ष हैं। दुष्यंत चौटाला के साथ हालचाल पूछने वालों में डॉक्टर संदीप जिला प्रधान, रविंद्र सागवान प्रदेश अध्यक्ष, अभिषेक देशवाल, राजपाल देशवाल व अन्य पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे। इसके अलावा हरियाणा वक्फ बोर्ड एडमिनिस्ट्रेटर व पूर्व विधायक चौधरी जाकिर हुसैन, पूर्व मंत्री चौधरी आफताब अहमद, राजस्थान के पूर्व मंत्री चौधरी नसरू खान, पूर्व गृहमंत्री चौधरी हसन मोहम्मद, पूर्व विधायक चौधरी नसीम अहमद, पूर्व विधायक हबीबुरहमान, भाजपा वरिष्ठ नेता सतीश नांदल ने भी हालचाल पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें