9-महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के सीएमबीटी में विज्ञान ज्योति के तहत लैब विजिट करती छात्राएं। स्
रोहतक। एमडीयू के सेंटर फॉर मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी में मंगलवार को भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की प्रतिष्ठित विज्ञान ज्योति पहल के तहत 50 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और नवोदय की छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण कर प्रयोगशालाओं का अवलोन किया। डॉ. अमिता सुनेजा डंग ने छात्राओं को निदान एवं जैव रासायनिक परीक्षण प्रयोगशाला के बारे में जानकारी दी। विषाणु अनुसंधान प्रयोगशाला में डॉ. हरि मोहन ने विषाणु जनित रोगों की संरचना, पहचान प्रणाली, प्रतिरक्षण विकास तथा नैनो प्रौद्योगिकी परीक्षण प्रणालियों के बारे में बताया। कोशिका संवर्धन प्रयोगशाला में डॉ. रश्मि भारद्वाज ने स्तनधारी कोशिकाओं के संवर्धन, संरक्षण और जैव चिकित्सा अनुसंधान में उनके अनुप्रयोगों को सरल शब्दों में समझाया। इस भ्रमण में केंद्रीय विद्यालय संगठन की 27 तथा जवाहर नवोदय विद्यालय की 23 छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान डॉ. ओएस शेखर सिंह, अनुपमा सेठ, लक्ष्मी राय, डॉ. अनिल कुमार मौजूद रहे। संवाद