फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दुर्गा शक्ति की टीम ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

Sat, 26 Oct 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
25jjrp05- झज्जर। छात्राओं को जागरुक करते हुए दुर्गा श​क्ति की टीम। स्त्रोत- पुलिस विभाग
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन के दिशा निर्देशन में झज्जर पुलिस ने नशा, साइबर जागरूकता एवं महिला सुरक्षा को लेकर अनेक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाए। शुक्रवार को दुर्गा शक्ति की प्रभारी निरीक्षक सुनीता व उनकी टीम ने झज्जर की आईटीआई गुढ़ा, नेहरू कॉलेज, इंद्रा प्रियदर्शनी कॉलेज व महाराजा अग्रसेन कॉलेज में विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अगर आपके साथ किसी प्रकार की कोई गलत हरकत होती है तो आप तुरंत पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर इसकी सूचना दें। उन्होंने उपस्थित छात्राओं और स्कूल स्टाफ को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया। इस दौरान उन्होंने सभी को डायल 112 एप के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें