फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बदलते मौसम की मार...बच्चे हो रहे बीमार

Sat, 04 May 2024 03:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
नागिरक अस्पताल में बच्चे कि जांच करती डाक्टर र​​श्मि। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बदलते मौसम में बच्चे बीमार हो रहे हैं। ठंडा पानी पीते ही उन्हें जुकाम-खांसी और बुखार हो जा रहा है। नागरिक अस्पताल की बाल रोग विभाग की ओपीडी में इस तरह के मामले बढ़ रहे हैं। ओपीडी में रोजाना 30-40 मरीज आ रहे हैं। चिकित्सकों ने अभिभावकों से बच्चों को ठंडा पानी न देने और एसी न चलाने की सलाह दी है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि ने बताया कि बदलते मौसम में बच्चे ठंडा पानी पीने से बीमार पड़ रहे हैं। इनके गले में दर्दन, सूजन, खराश, आंखें लाल होना, तेज बुखार, सिर में दर्द की परेशानी मिल रही है। दमा और एलर्जी से पीड़ित बच्चों की हालत ज्यादा खराब है। इन दिनों शादियों का सीजन भी चल रहा है। ऐसे में बच्चे ठंडे पेय पदार्थ और आइस्क्रीम के साथ-साथ फास्ट फूड खा रहे हैं। इससे बच्चों में उल्टी दस्त की भी दिक्कत मिल रही है। उन्होंने कहा कि पिछले चार-पांच दिनों से मौसम पूरी तरह बदला हुआ है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड हो रही है तो दोपहर के समय तेज धूप निकल रही है। दिन में गर्मी है और रात में पारा काफी कम हो जाने से भी वायरल फीवर के मरीज बढ़े हैं। जिनके घरों में एसी लगा है, वे इन दिनों एसी न चलाएं। आ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें