41 : बहुअकबरपुर गांव स्थित नशे के प्रति जागरूक करने के लिए विद्यार्थियों को संबोधित करते एसआ
- फोटो : संवाद
रोहतक। पुलिस की नशा मुक्ति टीम की ओर से बहुअकबरपुर गांव स्थित एक निजी स्कूल में जागरूकता शिविर लगाया गया। एसआई अमर कटारिया ने कहा कि नशा व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से खोखला कर देता है। हर युवा को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। कटारिया ने माता पिता व अभिभावकों का आह्वान किया कि वे बच्चों में हो रहे बदलाव की तरफ ध्यान दें। ब्यूरो