फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पुलिस को देख छत से कूदा नशा तस्कर, पैर में लगी चोट

Fri, 19 Jan 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम। पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रोहतक की तर्ज पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में नशा तस्करी के लिए माने जाने वाले खोजा वाली कॉलोनी नजदीक काठ मंडी के पास से एक नशा तस्कर को पकड़ने में कामयाबी मिली है।पुलिस को देख कर नशा तस्कर भाग कर छत पर चढ़ गया उसके बाद उसने वहां से छलांग लगा दी। जिससे उसके पैर में चोट लगने के बाद पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी की पहचान सन्नी निवासी नजदीक काठमंडी खोजा वाली कॉलोनी के स्प में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एनडीपीएस एक्ट के तहत राजपत्रित अधिकारी गिरीश बत्रा की मौजूदगी में तलाशी ली गई तो एक सफेद रंग की पेंट की जेब से काली पॉलीथिन की थैली बरामद हुई । इसमें संभावना जताई गई है कि नशीला पदार्थ हेरोइन है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें