फोटो 19जेएनडी01-पुलिस गिरफ्त में गांजा के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। डिटेक्टिव स्टाफ ने 427 ग्राम गांजा के साथ नशा तस्कर अजमेर बस्ती निवासी नरेश को गिरफ्तार किया है। मामले में शहर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज मनीष कुमार ने बताया कि उनकी टीम वीरवार शाम के दौरान भिवानी रोड पर मौजूद थी। सूचना मिली कि एक व्यक्ति विकास नगर स्थित पीर के पास काले रंग के पॉलीथिन में नशीला पदार्थ लिए खड़ा और बेचने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो वहां एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया जो पुलिस गाड़ी को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे पकड़कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अजमेर बस्ती निवासी नरेश बताया। संवाद