फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा कफ सिरप के लिए ड्रग कंट्रोलर ने रोहतक व गुरुग्राम में चलाया जांच अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गाम्बिया में भारतीय कंपनी के कफ सिरप के प्रयोग से 66 बच्चों की मौत के बाद प्रदेश का ड्रग विभाग अलर्ट पर है। ड्रग कंट्रोलर की टीम ने गुरुग्राम व रोहतक में दवाओं के होलसेलर व रिटेलरों से संबंधित कफ सिरप की उपलब्धता के बारे में पूछताछ की है। साथ ही सभी को हिदायत दी है कि वह प्रतिबंधित कफ सिरप को न बेचें। यदि कोई बेचता पाया गया या किसी के पास यह मिला तो उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

गुरुग्राम व रोहतक के ड्रग कंट्रोलर मंदीप मान ने बताया कि सिरप से बच्चों की मौत की सूचना मिलते ही दवा कंपनियों पर छापामार कार्रवाई के साथ होलसेलरों व रिटेलरों के यहां भी जांच की जा रही है। नियमानुसार तो ये सिरप बाहर भेजने के लिए ही तैयार किए जाते थे। फिर भी हम रिस्क नहीं ले रहे हैं कि यह सिरप गलती से भी अब प्रयोग हो। इस कड़ी में रोहतक में 15 होलसेलर व रिटेलर के यहां जांच की है। इसके अलावा गुरुग्राम में 15 होल सेलर व आठ रिटेलर के यहां जांच की है। उन सभी के यहां जांच की जा रही है, जो संबंधित कंपनियों की दवा रखते हैं। हमारी जनता से भी अपील है कि यदि किसी को ये चार सिरप कहीं दिखाई देते हैं या मिलते हैं तो सूचित करें। इनका प्रयोग नहीं करना है। गौरतलब है कि रोहतक के सेक्टर तीन में टीम का जांच अभियान जारी था।
बाक्स
चारों कफ सिरप का ध्यान डॉक्टर व आमजन दें। इनका प्रयोग नहीं करना। अभी यह दवा देश में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन यदि कहीं मिलती है तो इसकी सूचना सरकार को दें और प्रयोग न करें।
विज्ञापन

- डॉ. जसबीर परमार, बाल रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल
गुरुग्राम व रोहतक में जांच अभियान चलाया हुआ है। अभी तक किसी के पास चारों सिरप नहीं मिले हैं। यह तैयार ही बाहर भेजने के लिए होते थे। इसके बावजूद किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए ड्रग विभाग पहले ही जांच कर रहा है ताकि किसी के साथ अप्रिय घटना अब न हो।
विज्ञापन

- मनदीप मान, ड्रग कंट्रोलर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें