23सीटीके04...रेलवे स्टेशन पर नशा न करने के लिए यात्रियों को जागरूक करती महिला उप निरीक्षक सुनीत
रोहतक। नशा मुक्त भारत अभियान के 10वें दिन रविवार को रोहतक रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की टीम ने यात्रियों को नशा न करने के लिए जागरूक किया। टीम ने साइबर क्राइम से बचने के लिए भी यात्रियों को बताया। जीआरपी की उप निरीक्षक सुनिता ने नशे को सेहत के लिए घातक बताते हुए कहा कि नशा मनुष्य को मौत के करीब ले जाता है। नशा करने वाला व्यक्ति स्वयं के साथ परिवार का भी जीवन बर्बाद कर देता है। यह एक सामाजिक बुराई है। नशा करने वाले व्यक्ति से व उसके परिवार से लोग भी दूरी बना लेते हैं। तंबाकू के सेवन से कैंसर, फेफड़े खराब और भी अन्य बीमारियां हो जाती हैं। इस अभियान के तहत हर रोज तीन से चार घंटे के लिए जीआरपी टीम लोगों को जागरूक कर रही है। इस मौके पर हेड कांस्टेबल अनिता, कांस्टेबल सोनू मौजूद रहे।