सांपला। मौसम का बदला रूप किसानों व मंडी आढ़़तियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। रविवार रात तेज हवा के साथ हुई बारिश ने किसानों का पीला सोना एक बार फिर भिगो दिया। मौसम विभाग की एडवाइजरी में बारिश की संभावना जताने के बावजूद प्रशासन ने फसल की सुरक्षा को लेकर कोई कदम नहीं उठाया है।
सोमवार सुबह सांपला अनाज मंडी में खरीद कार्य प्रभावित रहा। रविवार रात के बाद सोमवार सुबह हुई बूंदाबांदी ने गेहूं में नमी की मात्रा बढ़ाने सा काम यया है। इस कारण दोपहर को तेज धूप में किसान गेहूं की फसल सुखाते नजर आए। नमी के कारण दोपहर बाद तक गेहूं की खरीद नहीं हुई। मौसम विभाग की मानें तो बारिश कभी भी आ सकती है। ऐसे में अनाज मंडी में खुले आसमान के नीचे पड़ा हजारों क्विंटल गेहूं फिर भीग सकता है। मौसम की मार से फसल को बचाने के लिए मंडी में अपर्याप्त साधन नजर आ रहे है। गेहूं ढकने के लिए न तो पर्याप्त तिरपाल है न पक्की शेड। इस कारण बारिश हुई तो खुले में पड़ी फसल फिर भीग सकती है। पिछले सप्ताह हुई बारिश में भी गेहूं भीग गया था। फसल खरीद के एजेंट बारिश में भीगी फसल कंकर मिट्टी मिली गेहूं को भी साफ फसल में मिला वजन पूरा कर रहे हैं।