फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुखपुरा चौक के नजदीक चालक को चाकू मारकर छीनी कार

Sun, 13 Oct 2024 03:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। शहर के सुखपुरा चौक के नजदीक देर रात 2 बजे बाइक सवार तीन युवक चालक को चाकू मारकर कार छीन ले गए। चालक कार मालिक के भाई को दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़कर आया था। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में फतेहपुरी कॉलोनी निवासी मुकेश ने बताया कि उसका मकान मुर्गी फार्म के नजदीक है। वह गोहाना अड्डा निवासी चिराग के पास चालक की नौकरी करता है। 10 अक्तूबर को चिराग के भाई विशाल को दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़कर आ रहा था। करीब दो बजे जब सुखपुरा चौक के नजदीक मंगलपुरी डेरा के पास पहुंचा तो बाइक पर तीन युवक आए। युवकों ने कार के आगे बाइक अड़ा दी। एक युवक कार से नीचे उतरा और खिड़की के पास आया। जबरन उसे नीचे उतारकर हाथापाई करने लगा। उसके सीने व हाथ पर चाकू से हमला किया। इसके बाद कार की चाबी व मोबाइल फोन छीनकर युवक भाग गए। उसने राहगीर की मदद से अपनी पत्नी निशा को कॉल की। उसकी पत्नी ने पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 व कार मालिक को सूचना दी, साथ ही उसकी पत्नी ने उसे पीजीआई में दाखिल कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें