हरियाणा के झज्जर में गांव कुलाना के पास एक सड़क हादसे में लैंड क्लूजर चालक की मौत हो गई।
चालक की पहचान सुखबीर पुत्र बिसन सिंह निवासी मुबारकपुर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सुखबीर अपनी लैंड क्लूजर गाड़ी में डाबौधा की ढाणी से बारात लेकर मस्तापुर जिला रेवाड़ी गया था।
जब वह बारात से वापस आ रहा था तो गांव कुलाना के पास सामने से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई।
घटना में सुखबीर को गंभीर चोटें आईं। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।