फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मालगोदाम रोड से चालक माल सहित गाड़ी लेकर फरार

Sat, 17 Feb 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के मालगोदाम रोड से चालक माल सहित गाड़ी लेकर फरार हो गया। गाड़ी मालिक ने उसके गांव में पता किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इस संबंध में सिटी थाने में अमायत में खयानत का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, जसिया गांव निवासी अशोक ने दी शिकायत में बताया कि उसका ट्रांसपोर्टर का कारोबार है, जिसके लिए माल गोदाम रोड पर कार्यालय खोल रखा है। 25 दिसंबर 2023 को उसने राजस्थान के बहरोड़ स्थित गीटी निवासी कमल को चालक रखा था। उसे दादरी से कपड़ा भरकर पानीपत जाना था, साथ ही रोहतक से भी कुछ माल भरना था। कमल गाड़ी लेकर रोहतक आया, लेकिन बिना बताए गाड़ी लेकर चला गया। गाड़ी में दादरी से भरा गया माल भी था। आरोपी को उसके गांव व दूसरी जगह तलाश किया, लेकिन पता नहीं लग रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें