वार्ड दो शिव कॉलोनी जींद बाईपास पुल के नीचे गली नंबर एक में पिछले एक माह से पेयजल सप्लाई की समस्या है। पिछले एक महीने से गली में पाइप दबाने के लिए गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं, लेकिन इसको अब तक भरा नहीं गया है। इसको लेकर मंगलवार को मोहल्लावासी जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पहुंचे और समस्या के समाधान के लिए एक्सईएन को लिखित में शिकायत दी।
निवासियों ने कहा कि बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं व पुशओं के गड्ढे में गिरने की संभावना बनी रहती है। इसके कारण बच्चे गली में नहीं खेल सकते हैं। कई बार अधिकारियों को कहने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पेयजल समस्या का समाधान न होने से लोगों को पीने का पानी बाजार से खरीदना पड़ रहा है।
एसडीओ राजेश रोहिल्ला, जेई देवेंद्र ने आश्वासन दिया कि पाइपलाइन तीन दिन के अंदर डाल देंगे। इस मौके पर समाजसेवी जसबीर कुमार, महावीर सिंह, राकेश कुमार, नीरज, सुभाष, मुकेश आदि मौजूद रहे।