फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एसी बस में सफर करने का सपना होगा पूरा, इंदौर तीन बसें डिपो पहुंचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एसी बसों में सफर करने की चाह रखने वाले यात्रियों का सपना पूरा होने जा रहा है। रोहतक रोडवेज डिपो काे मिलने वाली दस नई एसी बसों में से तीन एसी बसें इंदौर से डिपो पहुंच चुकी हैं। रविवार रात को डिपो में तीन नई एसी बसें आई हैं। दो अक्तूबर तक अन्य सात बसें भी पहुंच जाएंगी। पांच अक्तूबर के बाद इन्हें निर्धारित रूटों पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

डिपो में आईं नई एसी बसों का बीमा कराने को पंचकूला रोडवेज मुख्यालय पत्र भेज दिया है। वर्कशॉप प्रबंधन इसके संचालन में देरी नहीं चाहता। क्याेंकि पिछले माह 58 सीटर बसों के बीमे के लिए 25 दिन इंतजार करना पड़ा था। इसलिए बसों का बीमा दूसरी कंपनी से कराया जाएगा। एसी बसें सीसीटीवी कैमरे से लैस होंगी। इसमें एक अलग से ड्राइवर साइड में मॉनिटर लगा है। यह सीसीटीवी सुरक्षा को देखते हुए फायदेमंद भी है। साइड शीशे के साथ ड्राइवर मॉनिटर में ही बस के पीछे आने वाले वाहनों व अन्य गतिविधियों को सीसीटीवी की मदद से देख सकता है। ये कैमरे बैक करते समय मददगार होगी। खास तौर पर चालक बगैर परिचालक कैमरे की मदद से इनको आगे पीछे कर सकेगा।

स्पेशल मैकेनिक ही करेंगे रखरखाव
बसों का रखरखाव स्पेशल मैकेनिक ही करेंगे। वर्कशाप में मौजूद पहले से मैकेनिक इसकी सर्विस नहीं करेंगे। एक निजी एजेंसी द्वारा इन बसों की देखरेख की जाएगी। किसी भी टेक्निकल समस्या आने पर यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। खास बात है कि बस की समस्या मॉनिटर में दिखेगी।
विज्ञापन


इन रूटों पर दौड़ेंगी एसी बसें
तीन बस - रोहतक-चंडीगढ़ वाया गोहाना, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला
तीन बस - रोहतक-कटरा वाया अंबाला, फगवाड़ा, जालंधर और पठानकोट
दो बस - रोहतक-हलद्वानी वाया सोनीपत, गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद और रूद्रपुर
दो बस - रोहतक-जयपुर वाया झज्जर और रेवाड़ी

रोडवेज डिपो में इंदौर से तीन नई एसी बसे पहुंच चुकी हैं। अन्य सात बसें भी दो से तीन अक्तूबर तक डिपो में पहुंच जाएगी। जल्द इंश्योरेंस के लिए मुख्यालय को पत्र भिजवा दिया है ताकि जल्द इन्हें रूटों पर चला सकें।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिवाच, वर्कशाॅप मैनेजर, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें