फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नालों की नहीं हुई सफाई, एसडीएम से मिले लोग

Sat, 21 Jun 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
एसडीएम से शिकायत करते कस्बा निवासी। संवाद
विज्ञापन
सांपला। बारिश कभी भी आ सकती है। इसके बावजूद कस्बे में बारिश के निकासी के लिए नालों की सफाई नहीं हुई है। परेशान लोग शुक्रवार को एसडीएम उत्सव आनंद से मिले और तत्काल नालों की सफाई की मांग की। सुंदर ओहलायण, रौनक मलिक, सतीश, संजय, रमेश, सतबीर, जगरूप, संतोष देवी, नीलम, अंग्रेजो देवी व कृष्णा ने कहा कि हर साल लाखों का बजट पास किया जाता है, लेकिन ठीक से सफाई नहीं की जाती। अभी भी नाले गंदगी से अटे हुए हैं। ढक्कन टूटे पड़े हैं। लोगों की शिकायत पर दोपहर एसडीएम ने कस्बे के कई नालों का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द नालों की सफाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें