फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 9 जून को नेपाल में सम्मानित होंगी डॉ. सुलक्षणा अहलावत

Tue, 04 Jun 2024 04:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
03सीटीके51...डॉ. सुलक्षणा अहलावत।
विज्ञापन
रोहतक। बहलम्बा गांव की बेटी व अजायब गांव की बहू जानी मानी शिक्षाविद, कवयित्री व समाजसेविका डॉ. सुलक्षणा अहलावत 9 जून को त्रिभुवन विश्वविद्यालय, काठमांडू व नेपाल में सम्मानित होंगी। नेपाल के उपप्रधानमंत्री नारायण काजी श्रेष्ठ उन्हें शिक्षा रत्न सम्मान प्रदान करेंगे। डॉ. सुलक्षणा को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान हिंदी केंद्रीय विभाग, त्रिभुवन विश्वविद्यालय काठमांडू की ओर से दिया जाएगा। डॉ. सुलक्षणा 2006 से शिक्षा विभाग हरियाणा सरकार में कार्यरत हैं। वह 2013 से मेवात में कार्यरत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए वो पहले भी अनेक मंचों से सम्मानित हो चुकी हैं। डॉ. सुलक्षणा कई पुस्तकों व शोध पत्रिकाओं का संपादन कर चुकी हैं। शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत अंतरराष्ट्रीय परिषद गुरु विद्यापीठ की ब्रांड एंबेसडर हैं। शिक्षाविद के साथ-साथ डॉ. सुलक्षणा उच्च कोटि की कवयित्री व समाज सेविका हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलने जा रहे सम्मान की सूचना से परिवार के साथ-साथ उनके शुभचिंतकों व पड़ोसियों में खुशी की लहर है। इस सम्मान के लिए जिला पार्षद प्रतिनिधि संदीप, अमित सिंह, रामभगत, रामदिया, कश्मीर, अनिल कुमार व गांव के सरपंच ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें