फोटो 23जेएनडी27-डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन करते हुए भाजपा पदाधिकारी। स्रोत कार्यकर्ता
उचाना। आर्य समाज मंदिर में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का मंगलवार को बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उचाना मंडल महामंत्री रमेशा राणा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका त्याग और बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। इस मौके पर मनोनीत पार्षद नरेश सौगंरी, जिला कष्ट निवारण समिति सदस्य राजेश घासो, उचाना मंडल उपाध्यक्ष सत्यवान कौशिक, सतीश मित्तल, जयभगवान मौजूद रहे। संवाद