फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डॉ. शंभू योगी ने बच्चों को दिया स्वस्थ रहने का संदेश

Fri, 28 Aug 2026 07:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
08-​शिविर में डॉ. शंभू योगी का फूल मालाओं से स्वागत करते ​खिलाड़ी। स्रोत : अकादमी
विज्ञापन
रोहतक। समझें श्वासों का महत्व विषय पर ओउम् साईं बाक्सिंग अकादमी में योग शिविर लगाया गया जिसमें योग गुरु डॉ. शंभू योगी ने अष्टांग योग की जानकारी देते हुए स्वस्थ रहने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि स्वस्थ शरीर के साथ जीना है और अपने जीवन के लक्ष्य को पाना है तो नियमित रूप से प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास करना ही होगा। सूत्रनेति क्रिया, नाड़ीशोधन प्राणायाम, कपालभाति, महाबंध, बाह्य कुम्भक, मंडूकासन, पवनमुक्तासन, शीर्षासन, सर्वांगासन मृकटासन जैसी यौगिक क्रियाओं को सिखाया व इनके महत्व को समझाया। बॉक्सिंग कोच तिलक राज ने बच्चों को स्वस्थ रहकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कविता, जोगेंद्र, वासुदेव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें