फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डॉ. रितु यादव ने वर्ल्ड कैंसर कांग्रेस में शोध प्रस्तुत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के आनुवंशिकी विभाग की प्राध्यापिका डॉ. रितु यादव ने वर्ल्ड कैंसर कांग्रेस में अपना शोध प्रस्तुत किया। उन्होंने हाल ही में नई दिल्ली स्थित जेएनयू सम्मेलन केंद्र में आयोजित नौवें वर्ल्ड कैंसर कांग्रेस में समन्वित चिकित्सा एवं अनुप्रयुक्त अनुसंधान विषय पर शोध निष्कर्ष प्रस्तुत किए। उनके शोध का विषय गर्भाशय ग्रीवा कैंसर रोगियों में एलएनसीआरएनए-कास्क-2 के प्रमोटर मिथाइलेशन एवं अभिव्यक्ति का अध्ययन रहा। अपने व्याख्यान में डॉ. रितु यादव ने गर्भाशय ग्रीवा कैंर के विकास में मानव पेपिलोमा विषाणु की भूमिका को विस्तार से समझाया तथा रोगियों में कास्क-2 जीन के प्रमोटर मिथाइलेशन की स्थिति एवं उसकी भिन्न-भिन्न अभिव्यक्तियों पर प्रकाश डाला। उनके 50 से अधिक शोध पत्र प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें