रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां ने अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. रणदीप राणा को डीन एकेडमिक अफेयर्स नियुक्त किया है। कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने बताया कि उनकी नियुक्ति 1 सितंबर से प्रभावी होगी। डॉ. राणा यह दायित्व अपने वर्तमान कार्यभार के साथ अगले आदेश तक संभालेंगे। संवाद