कांग्रेस प्रदेश महासचिव बैकवर्ड सैल के डॉ. राजेश सैनी भाजपा ज्वाईन करते हुए। स्रोत: भाजपा
रोहतक। आदमपुर से भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई सोमवार को रोहतक पहुंचे। जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका ने स्वागत किया। कांग्रेस के बैकवर्ड सेल के प्रदेश महासचिव डॉ. राजेश सैनी ने भव्य बिश्नोई व जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा। दोनों ने पटका पहनाकर भाजपा में प्रवेश कराया। इस अवसर पर अजय बंसल, ओमप्रकाश बागड़ी, योगेंद्र नाथ मल्होत्रा, वजीर खोखर व दिनेश मुदगिल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो