फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डॉ. नरेश मिश्र को भारतीय हिंदी परिषद ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में किया सम्मानित

Sun, 06 Apr 2025 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
05सीटीके44...डॉ. नरेश मिश्र को सम्मानित करते हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला।
विज्ञापन
रोहतक। डॉ. नरेश मिश्र को भारतीय हिंदी परिषद के स्थापना दिवस पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने सम्मानित किया। डॉ. मिश्र लंबे समय से भारतीय हिंदी परिषद के पदाधिकारी और सदस्य रहे हैं। हिंदी भाषा व साहित्य के अध्यापन, अनुसंधान और अनुशीलन की प्रशंसा की गई। डॉ. मिश्र 43 वर्षों से उच्च शिक्षा में अध्यापन कार्य कर रहे हैं। अब तक इनकी भाषाविज्ञान, आलोचना, कविता, उपन्यास, कहानी-संग्रह, लघुकथा-संग्रह, संस्मरण और आलोचना आदि की 70 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। 11 खंडों की ‘नरेश मिश्र रचनावली’ वर्ष 2014 में प्रकाशित हो चुकी है। वर्तमान में यह ‘त्रिनीडाड (वेस्ट इंडीज) की हिंदी भाषा और साहित्य का इतिहास’ पर लेखन कार्य कर रहे हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से वहां जाकर भाषा-सर्वेक्षण कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें