फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डॉ. मधुकांत को मिला सत्यवती शुक्ला साहित्य भूषण सम्मान

Mon, 03 Mar 2025 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
02सीटीके02 सूर पुरस्कार विजेता डाॅ. मधुकांत को साहित्य भूषण सम्मान देते बीपीए फाउंडेशन के पदा​ध
विज्ञापन
रोहतक। सूर पुरस्कार विजेता डाॅ. मधुकांत को सत्यवती शुक्ला साहित्य भूषण कैलाश मिश्रा सम्मान से नवाजा गया है। बीपीए फाउंडेशन और इंडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड की ओर से नई दिल्ली में आयोजित साहित्यिक समारोह में उन्हें यह सम्मान मिला। फाउंडेशन प्रतिवर्ष साहित्यकारों को हिंदी में साहित्य व रचना कर्म को समृद्ध करने के उद्देश्य से सम्मानित करता है। यह अवाॅर्ड सभी विधाओं के लिए प्रेम जनमेजय, मुकेश भारद्वाज, मंजू लोढ़ा, सुरेश रितुपर्ण, प्रेम विज, दिलीप तेतरबे, उर्मिला शिरीष व प्रताप सहगल आदि को दिया जा चुका है। सरस्वती वंदना के उपरांत कार्यक्रम के संयोजक डॉ. संजीव कुमार, डॉ. मनोरमा ने देश-विदेश से पधारे साहित्यकारों का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें