05सीटीके07-कुलसचिव डाॅ. कृष्ण कांत को सम्मानित करते प्रो. राजबीर सिंह। स्रोत:एमडीयू
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलसचिव डाॅ. कृष्ण कांत ने बुधवार को विश्वविद्यालय कुलसचिव का पदभार ग्रहण किया। कुलसचिव नियुक्ति हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तथा एमडीयू के कुलाधिपति प्रो. राजबीर सिंह ने की है। डाॅ. कृष्ण कांत अग्रवाल पीजी काॅलेज बल्लभगढ़ के पूर्व प्राचार्य हैं। बुधवार को कुलसचिव का कार्यभार संभालने के अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा शिक्षा मंत्री का आभार जताया।