फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लाइफ स्किल कैंप में डीपीसी रेणु खत्री ने किया निरीक्षण

Wed, 10 Jan 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
09सीटीके08...इस्माइला में चल रहे पांच दिवसीय लाइफ स्किल कैंप में विद्या​र्थियों को सम्मानित करत
विज्ञापन
रोहतक। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इस्माइला में आयोजित पांच दिवसीय लाइफ स्किल कैंप का डीपीसी रेणु खत्री ने निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाई वेस्ट सामग्री से बनी आर्ट एंड क्राफ्ट की वस्तुएं, पेंटिंग, जैम, आचार, जैली, कैंडल, पेपर मैसी आर्ट, फोटो फ्रेम, ग्रीटिंग कार्ड, सजावट की वस्तुएं, ग्लास पेंटिंग आदि की सराहना की। कैंप के दौरान डॉक्टर, पोस्ट मास्टर, बैंक, कृषि विभाग आदि से आए व्यक्तियों ने बच्चों के साथ अपने विचार साझा किए। रेणु खत्री ने बच्चों को प्रमाणपत्र भी बांटे। मौके पर प्रधानाचर्य मीनाक्षी रोहिला, फाइन आर्ट अध्यापिका संतोष नरवाल, रीना, अनिल, नीलम उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें