रोहतक। पंजाब के दो सगे भाईयों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार यूपी के संभल जिले के गांव जलालपुर निवासी जयपाल को जीआरपी ने मंगलवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। अब पुलिस आरोपी द्वारा लूटी गई हाइड्रा बरामद करने के लिए यूपी जाएगी।
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक पंजाब निवासी गिरधारी लाल ने 24 दिसंबर को रेलवे पुलिस को बताया कि वह फौज से मेजर सूबेदार के पद से रिटायर है। उसका बेटा सुखविंदर व सतेंद्र आठ साल से रोहतक में रह रहे थे। शुक्रवार रात करीब आठ बजे सुखविंद्र के पास कॉल आई। सौदा तय होने के बाद दोनों भाई क्रेन लेकर चले गए। सुबह पुलिस घर आई और बताया कि दोनों भाइयों की हत्या की गई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। सोमवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जयपाल को गिरफ्तार कर लिया था।