फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी, सीबीआई और पुलिस अधिकारी बनकर पैसे मांगने वालों के बहकावे में न आएं : गर्ग

विज्ञापन
28सीटीके15... हिमांशु गर्ग पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
रोहतक। यदि आपसे बेटे, बेटी या अन्य किसी गलत काम में फंसाने के नाम पर कोई व्यक्ति पुलिस, ईडी या सीबीआई अधिकारी बनकर ऑनलाइन पैसा मांगे तो उसके बहकावे में न आएं। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने आम लोगों के लिए जारी की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि साइबर अपराधियों की ओर से लोगों को डराया जाता है कि उनके बेटा-बेटी ने गलत कर काम किया है और उनकी शिकायत ईडी-सीबीआई के समक्ष हुई है। जो लोग डर जाते हैं वह उनके बहकावे में आकर पैसे ट्रांसफर कर देते हैं। कई बार फर्जी गिरफ्तारी का वारंट तक जारी कर देते हैं और लोगों को फंसाने के नाम पर ऑनलाइन पैसा मंगा लेते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकारी अधिकारी-कर्मचारी कभी भी इस तरह खाते में पैसे नहीं लेते हैं। इसलिए जब खाते में पैसे ट्रांसफर करने की बात आए तो मान जाए कि साइबर ठग है। उन्होंने कहा कि यदि किसी के साथ फिर भी ठगी हो जाए तो वह तत्काल साइबर हेल्प लाइन 1930 पर सूचना दे दें।
विज्ञापन


इन तरह तरह से भी कर रहे ठगी
-एयरपोर्ट या अन्य जगह का नाम लेकर किसी के नाम पार्सल बुक होना बताकर कर रहे ठगी।
-पार्सल मे कपडे, लैपटॉप, क्रेडिट कार्ड, पासपोर्ट व ड्रग्स देने के नाम पर हो रही है ठगी।
-साइबर ठग कई मामलों में पार्सल में नशीला पदार्थ बताकर लोगों से ठगी की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें