रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने रविवार को लघु सचिवालय के सभागार में विभिन्न विभागों की लंबित शिकायतों की समीक्षा बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों में प्राप्त लंबित शिकायतों के निपटान में अनावश्यक देरी किसी भी सूरत में सहन नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समाधान शिविर पोर्टल की नियमित रूप से निगरानी करें। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, सांपला की एसडीएम अंकित पुवार व अन्य उपस्थित रहे। संवाद