फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वर्ष में दो बार रक्तदान जरूर करें रक्तदाता

विज्ञापन
07सीटीके07.. भारत विकास परिषद सेक्टर शाखा रोहतक की ओर से शिव मंदिर डोभ में लगाए शिविर में रक्तद
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। भारत विकास परिषद सेक्टर शाखा रोहतक डोभ ग्रामवासियों के सहयोग से शिव मंदिर माड़ौदी रोड डोभ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यहां पीजीआई की टीम के सहयोग से लगाए गए रक्तदान शिविर में 54 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें महिलाओं ने भी हिस्सा लिया।
परिषद अध्यक्ष मनोज बहल ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया। शाखा सचिव रमेश अहलावत ने रक्तदाताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें वर्ष में दो बार अवश्य रक्तदान करना चाहिए। शिविर संयोजक एमएल अरोड़ा ने कहा कि रक्तदान करना पुण्य का कार्य है। यह जरूरतमंद को नया जीवन देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण गिरधर राकेश कुमार व कप्तान सिंह, अनूप भाली ने हर रक्तदाताओं को समय पर रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उद्योगपति व वैश्य संस्था के प्रधान नवीन जैन का विशेष सहयोग रहा। एमएल अरोड़ा, कृष्ण लाल गिरधर ने सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया। साथ ही रक्तदाताओं को सड़क सुरक्षा के तहत हर टू-व्हीलर के चलाते समय हेलमेट पहनने की सलाह दी। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष मनोज बहल, शाखा सचिव रमेश अहलावत, शाखा कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा, रविंद्र सिंह, सचिन, दीपक, विजय सिंह, नीरज भाली व अन्य गणमान्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें