फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मिठाई की दुकानों पर धड़ल्ले से हो रहा घरेलू सिलिंडर का प्रयोग

Wed, 31 Jul 2024 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर। मिठाई की दुकानों पर घरेलू गैस सिलिंडर का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। दुकानदार दिखावे के लिए कॉमर्शियल सिलिंडर रख लेते हैं। सावन शुरू हो चुका है। इसमें घेवर की दुकान पर भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। घेवर बिक्री के स्टॉल सावन में गली-गली, सड़क पर अतिक्रमण कर लगाए जाते हैं। इन पर नपा भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

हलवाई, ढाबे, चाय, वेल्डर की दुकानों समेत अन्य जगहों पर घरेलू सिलिंडर का इस्तेमाल हो रहा है। प्रदेश सरकार ने इन सभी जगह पर कॉमर्शियल सिलिंडर उपयोग करने के नियम लागू किए हैं। फिर भी यहां सरेआम सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।


कॉमर्शियल सिलिंडर में 19 किग्रा गैस आती है। इसके दाम फिलहाल 1974 रुपये हैं, जबकि 14.2 किलोग्राम घरेलू गैस सिलिंडर 804 रुपये का मिलता है। यहां पर दुकानदारों को चार किलोग्राम गैस के लिए करीब 870 रुपये ज्यादा चुकाने पड़ रहे हैं, जबकि घरेलू सिलिंडर दुकानदार को आसानी से करीब 1000 रुपये में उपलब्ध हो जाता है। घरेलू सिलिंडर का इस्तेमाल करने वाले हलवाई व ढाबा संचालक का कहना कि उन्हें खुले रूप से घरेलू गैस सिलिंडर मिल रहे हैं। फिर महंगे कॉमर्शियल सिलिंडर क्यों खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

महम में मिठाई की दुकानों पर सिलिंडर की कालाबाजारी को लेकर अभियान के तहत छापा मारा गया है। जल्द ही अन्य जगहों पर भी छापा मारा जाएगा।
- विरेंद्र सिंह, डीएफएसओ

फोटो कैप्शन सौजन्य संवाद

मिठाई की दुकान पर रखे घरेलू सिलिंडर। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें