फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महम से हिसार ले जाया जा रहा 50 लाख का डोडा पोस्त पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने महम के नजदीक होटल पर छापा मारकर कैंटर से 844 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 50 लाख रुपये आंकी गई है। नशीला पदार्थ 42 कट्टों में भरकर सफेद चना छिलका (चूरी) की बोरियों के नीचे छुपा कर 42 बोरियों में भरकर हिसार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी हिसार के गांव महाजन खास निवासी नवनीत को गिरफ्तार किया है। साथ ही इस संबंध में महम थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हिसार की यूनिट के पीएसआई बर्लिन ने दी शिकायत में बताया कि गश्त के दौरान विभाग की टीम मुंढाल के नजदीक महम की सीमा पर स्थित एक होटल पर थी। सूचना मिली कि महम-मुंढाल बाईपास पर एक होटल के ऊपर एक कैंटर खड़ा है, जिसमें भारी मात्रा में नशीला पदार्थ हिसार आ रहा है। कैंटर पर ड्राइवर महाजन खासा गांव निवासी नवनीत है। विभाग की टीम ने मौके पर दबिश दी। साथ ही कैंटर चालक नवनीत को काबू किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने कैंटर का डाला खोलकर तलाशी ली तो पहले सफेद चना छिलका (चूरी) के कट्टे मिले। उनको हटाया तो उनके नीचे काले रंग के प्लास्टिक के 42 कट्टे बरामद हुए। उनको नीचे उतारकर जांच की तो कुल 844 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें