रोहतक। स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में सोमवार को दो वरिष्ठ डॉक्टरों व दो एएनएस के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसके साथ ही लेक्चर थिएटर वन में टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से दोनों चिकित्सकों के सम्मान में समारोह हुआ। यहां सर्जरी विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. भविंदर अरोड़ा व नेत्र रोग विभाग की डॉ. रीना गुप्ता को सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया गया। कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने कहा कि हम नहीं चाहते कि कोई रिटायर हो लेकिन अच्छी सेहत के साथ रिटायर होना बड़े सौभाग्य की बात होती है। डॉ. भविंदर अरोड़ा ने 1980 में कॅरियर की शुरुआत की थी। 2008 से सर्जिकल कॅरियर को निभाना शुरू किया। 200 पेपर व दो किताबें लिखी हैं। संवाद