फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चिकित्सकों ने खिलाड़ियों की चोट के प्रबंधन की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

पीजीआईएमएस के खेल चिकित्सा विभाग एवं खेल चोट केंद्र ने चौधरी रणबीर सिंह ओपीडी में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया। यहां लोगों को खेल चोटों व उनकी रोकथाम के बारे में जागरूक बनाने के उद्देश्य से पोस्टर प्रदर्शनी लगाई की गई। इसमें घुटने, कंधे, पैर, टखने और कमर पर सामान्य खेल चोटों पर केंद्रित पोस्टर प्रस्तुत किए गए। वीडियो के जरिए खेल चोटों के ऑन फील्ड प्रबंधन पर जोर दिया गया।
पीजीआईएमएस के निदेशक डॉ. एसएस लोहचब ने समारोह का उद्घाटन किया। विभाग के प्रमुख डॉ. राजेश रोहिल्ला ने रजिस्ट्रार डॉ. एचके अग्रवाल और डीन एकेडमिक डॉ. अशोक चौहान, चिकित्सा अधीक्षक अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल का स्वागत किया। द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता ओम प्रकाश दहिया कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि रहे। हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रूप सिंह, डॉ. आशीष देवगन, डॉ. सुधीर अत्री, डॉ. बिजेंद्र सिंह ढिल्लो विशेष आमंत्रित अतिथि रहे।
विज्ञापन

एमडीयू के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. कुलताज सिंह ने शारीरिक शिक्षा के अध्यापकों व छात्रों के साथ समारोह में भाग लिया। स्पोर्ट्स एथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के खेल विज्ञान कर्मियों ने पूरी टीम के साथ भाग लिया। कोच, स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट, स्पोर्ट्स न्यूट्रिशनिस्ट, बायोमैकेनिस्ट, स्पोर्ट्स साइकोलॉजिस्ट व खेल क्षेत्र के विशेषज्ञों ने पोस्टर प्रदर्शनी से उपयोगी जानकारी प्राप्त की। डॉ. राजेश रोहिल्ला, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. सुष्मिता कुशवाहा, डॉ. मोहित दुआ, डॉ. गीतांजलि, डॉ. डिंपल, डॉ. स्वर्णा, डॉ. दिव्या गुप्ता, डॉ. मंदीप, डॉ. सरिता, डॉ. सोरभ यादव, डॉ. गोपाल, डॉ. शोर्या, डॉ. पॉल मौजूद रहे।
डॉ. सरिता धनखड़ को महिला एथलीट ट्रायल पर पोस्टर के लिए पीजी श्रेणी में प्रथम पुरस्कार मिला। उन्होंने अपने पोस्टर में महिला एथलीटों को होने वाली सामान्य खेल बीमारियों को प्रदर्शित किया था। फिजियोथेरेपिस्ट श्रेणी में डॉ. अलीशा खुराना और डॉ. सिमरन को प्रथम पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

डॉ. राजेश रोहिला ने कहा कि पीजीआईएमएस में खेल चिकित्सा विभाग एवं खेल चोट केंद्र सभी खेल चोटों और बीमारियों का व्यापक उपचार प्रदान कर रहा है। सभी खेल चोटों के ऑपरेशन में खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जा रही है। संस्थान के कमरा नंबर 81 में दैनिक ओपीडी सेवाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें