नारनौल।
किशनगढ़ से दिल्ली के लिए ट्रेन में सफर कर रहे एक डाॅक्टर का बैग चोरी हो गया। रेलवे पुलिस ने डाॅक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली कीर्ति नगर क्षेत्र निवासी मनप्रीत सिंह ने बताया कि वह दिल्ली में डाॅक्टर के पद एनसीवीबीडीसी सिविल लाइन में तैनात हैं। 21 जून को वह किशनगढ़ से दिल्ली कैंट आ रहे थे। ट्रेन का रूट डायवर्ट होने की वजह से फुलेरा से रेवाड़ी होते हुए गुजरी थी। नारनौल रेलवे स्टेशन के आसपास बैग देखा तो बैग नहीं था। फुलेरा के बाद तक बैग उसके पास था। बैग में एक लैपटाॅप, नोटबुक, पर्स जिसमें 2000 रुपये नकद, आधार कार्ड, डेबिट कार्ड, आईडी कार्ड सहित अन्य सामान रखा हुआ था।