रोहतक। डीएलएफ कॉलोनी की एक महिला को पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर ठग गिरोह ने 8 लाख 19 हजार की धोखाधड़ी की है। निजी स्कूल में नौकरी करने वाली प्रियंका अरोड़ा ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है।
पुलिस को दी शिकायत में प्रियंका अरोड़ा ने बताया कि 11 जनवरी को उसके मोबाइल फोन पर ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब का मैसेज आया। कहा कि हर रोज 3 से 5 हजार रुपये कमाए जा सकते हैं। उसने लिंक पर क्लिक कर दिया। पहले तो उसे लाइक करने पर पैसे मिले। इसके बाद एक के बाद एक टास्क देकर पैसे निवेश करवाए गए। इस तरह उसके 8 लाख 19 हजार रुपये निवेश करवा लिए। जब वह पैसे निकालने लगी तो उससे और पैसे मांगे गए, जबकि ऑनलाइन उसके खाते में 10 लाख से ज्यादा की राशि दिखाई जा रही थी, लेकिन रुपये ट्रांसफर नहीं हो रहे थे। इस तरह उसके साथ धोखाधड़ी की गई।