फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 5 से 9 अप्रैल तक रोहतक में आयोजित किया जाएगा जिला व्यापार मेला

Tue, 07 Mar 2023 08:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक । अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्रपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोहतक में 5 से 9 अप्रैल तक आयोजित होने वाले जिला व्यापार मेला की तैयारियों के लिए सभी अधिकारी विभाग से संबंधित जिम्मेदारियों को समय पर पूर्ण करें। व्यापार मेला के लिए उपयुक्त स्थल का चयन किया जाएगा। वे जिला विकास भवन स्थित अपने कार्यालय में जिला व्यापार मेला के बारे में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला व्यापार मेला के लिए सभी आवश्यक तैयारियां व प्रबंध किए जाएंगे। प्रदर्शनी के लिए नगराधीश, फूड कोर्ट के लिए नगर निगम के संयुक्त आयुक्त एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए जिला शिक्षा अधिकारी के साथ जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रशासन की तरफ से व्यापार मेला के लिए शीघ्र ही उपयुक्त स्थल का चयन किया जाएगा। व्यापार मेले में औद्योगिक ईकाइयों के स्टॉल के अलावा बुनकरों के स्टॉल, रक्षा प्रदर्शनी, फूड कोर्ट स्टॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न वर्गों के लिए शैक्षणिक सेमिनार व कार्यशाला आयोजित होंगी। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि मेले में लगने वाले स्टॉल आकर्षक हो। इस मेले में बैंकों, स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल तथा मनोरंजन के प्रबंध भी किए जाएंगे।
इस अवसर पर नगराधीश मोहित महराना, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त महेश कुमार, एचएसआईआईडीसी के संपदा अधिकारी कुलदीप कादयान, कृषि उपनिदेशक डॉ. महाबीर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र मलिक, एमएसएमई की सहायक निदेशक नीलिमा, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. कमल सैनी, एलडीएम अमित खत्री सहित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें