फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे

Tue, 13 May 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 10रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रेस सचिव धर्मपाल शर्मा।
विज्ञापन
नारनौल। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रेस सचिव धर्मपाल शर्मा ने बताया कि सरकार की जनता और कर्मचारी व मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। इस हड़ताल का आह्वान देश की 10 सेंट्रल ट्रेड यूनियन और केंद्र एवं राज्य कर्मचारियों विशेष तौर पर बैंक, बीमा, डिफेंस, बिजली, कोयला, पेट्रोलियम, पोस्टल, डाक तार, पोर्ट, एयरपोर्ट, ट्रांसपोर्ट, रेलवे आदि क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों की अखिल भारतीय फेडरेशन ने संयुक्त रूप से किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने अपने दो कार्यकाल में जनता एवं कर्मचारी, मजदूर व किसान विरोधी नीतियों को बहुत तेजी से लागू किया है। पीएफआरडीए बिल और एनपीएस, यूपीएस रद्द कर पुरानी पेंशन बहाली की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें