29महम02- महम के आजाद चौक पर हालात देखते जिला नगर आयुक्त।
महम। जिला नगर आयुक्त डाॅक्टर ब्रह्मजीत सिंह रांगी ने वीरवार को नगर पालिका क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। शहर की हालत देख सचिव नगर पालिका महम को निर्देश दिए गए कि महम शहर से बेसहारा पशुओ को पकड़कर गोशाला में छुड़वाया जाएं क्योकि बेसहारा पशुओं से दुर्घटना होने की संभावना रहती हैं। महम कार्यालय में भी अधिकारियों को आमजन का समय पर कार्य निपटान हेतु निर्देश दिए गए तथा इसके पश्चात बाजार एरिया में निरीक्षण कर दुकानदारों से समस्याएं सुनते हुए शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नालो पर कुछ लोगों द्वारा अनाधिकृत कब्जे किए हुए है जिससे नाले की पूर्णतया सफाई नहीं हो पाती है जिस बारे सचिव नगर पालिका को निर्देश दिए गए कि वे नालो की पूर्णतय सफाई करवाने के साथ-साथ शहर में सफाई व्यवस्था व पार्को में बने शौचालयों व पार्को के अंदर भी सफाई व्यवस्था में सुधार करना सुनिश्चित करें। कुछ स्थानो पर बिजली की तारे काफी नीचे थी जिस संदर्भ में संबंधित विभाग को पत्र लिखकर कार्य करवाने बारे कहा गया। निरीक्षण के दौरान महम पालिका सचिव नवीन कुमार, नगर अभियंता अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।