महम। राजकीय महाविद्यालय महम में 30 जुलाई को जिलास्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला मुख्य अतिथि के रूप में सुबह 10 बजे शिरकत करेंगे। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी करनाल के घरौंडा से वर्चुअली जुड़ेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां तय की गई हैं। एसडीएम विपिन कुमार ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने मंच, बैठने की व्यवस्था, पौधरोपण स्थल, पेयजल, स्वच्छता, बिजली, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। संवाद