फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जिलास्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 23 अगस्त से

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शिक्षा विभाग की ओर से जिलास्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 23 अगस्त से होगी। प्रतियोगिता में महम, कलानौर, सांपला, लाखन माजरा व रोहतक ब्लॉक के विजेता खिलाड़ी भाग लेंगे। सहायक शिक्षा अधिकारी-खेल संजय कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 30 से अधिक खेलों का आयोजन होगा। इसमें अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग के लड़के और लड़कियां भाग लेंगी। विजेता खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। संजय कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से शिक्षा विभाग का उद्देश्य स्कूली स्तर पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को निखारना है। रोहतक के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं, और इस आयोजन के लिए जोरों से तैयारी कर रहे हैं। 23 से 27 अगस्त तक होने वाली प्रतियोगिताएं 10 से अधिक स्थानों पर आयोजित की जाएंगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें