झज्जर। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शक्ति सिंह ने कहा कि जिला में लोकसभा आम चुनाव 2024 को निष्पक्ष, स्वतंत्र व शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करवाने के लिए संबंधित अधिकारी समय रहते आवश्यक प्रबंध पूरा करना सुनिश्चित करें। डीसी बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में डीसीपी डाॅ. अर्पित जैन, एडीसी सलोनी शर्मा के साथ लोकसभा आम चुनाव 2024 के चलते तैयारी की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने सभी नोडल अधिकारी नियमित रूप से रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर डीएमसी परवेश कादियान, सहायक रिटर्निंग अधिकारी झज्जर विधानसभा क्षेत्र रविंद्र यादव, सहायक रिटर्निंग अधिकारी बादली सतीश यादव, सहायक रिटर्निंग अधिकारी बहादुरगढ़ परमजीत चहल, सहायक रिटर्निंग अधिकारी बेरी रविंद्र मलिक, डीआरओ प्रमोद चहल, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा, डीआईपीआरओ कुलदीप सिंह बांगड़ डीआईओ अमित बंसल, उपतहसीलदार निर्वाचन सुरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।