55 : मानसरोवर पार्क स्थित कार्यालय में बैठक करते जिला बैंक सेवानिवृत्त एवं पेंशनर्स महासंघ क
रोहतक। जिला बैंक सेवानिवृत्त एवं पेंशनर्स महासंघ की आम सभा की बैठक सोमवार को वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति कार्यालय मानसरोवर पार्क में हुई। बैठक में महासंघ के मुद्दों एवं मांगों पर चर्चा की गई व होली उत्सव मनाया गया। महासंघ के महासचिव एमएल अरोड़ा ने बताया कि बैंक पेंशनर्स 30 वर्षों से पेंशन अद्यतन की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी मांग अब तक भी पूरी नहीं हुई है। बैठक में अध्यक्ष केएस सैनी, अश्वनी जुनेजा, उपाध्यक्ष हरीश मनचंदा, रविंदर सिक्का भी मौजूद रहे। संवाद