11सीटीके12..पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में आयोजित योग कार्यशाला में हॉस्टल स्टाफ के
रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय के शिवालिक छात्रावास में पिछले सात दिन से चल रही योग कार्यशाला का वीरवार को समापन हुआ। प्राचार्य डॉ. लोकेश बल्हारा ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और छात्रावास स्टाफ को सम्मानित किया। प्राचार्य ने कहा सभी को अपने दैनिक जीवन में योग करना चाहिए। इससे हमारा मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा। हार्टफुलनेस टीम ने बीजारोपण किया। इस मौके पर डॉ. अनीता मलिक और डॉ. मस्तराम मौजूद रहे। संवाद