फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें : अंजू सैनी

Sat, 07 Mar 2026 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
30 नगर निगम के वार्ड 8 में विशेष सफाई अभियान में शामिल मुख्य सफाई निरीक्षक सुधीर, पार्षद अंजू स
विज्ञापन
रोहतक। वार्ड-8 में शुक्रवार को नगर निगम के पार्षद अंजू सैनी की अगुवाई में आंबेडकर चौक से गोहाना अड्डा वाया सुभाष रोड तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना है। अभियान की निगरानी मुख्य सफाई निरीक्षक सुधीर और सहायक सफाई निरीक्षक संदीप राठी ने की। पार्षद अंजू सैनी ने नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करने का आह्वान किया। कहा कि नागरिक कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें। निगम आयुक्त डाॅ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वच्छता चैंपियन सुकर्मा जग्गा ने भी सफाई अभियान में भाग लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें