रोहतक। बकरीद के अवसर पर वीरवार को जनवादी लेखक संघ ने रामगोपाल कॉलोनी स्थित ज्ञान-विज्ञान केंद्र में सांप्रदायिक सौहार्द के संदेश से ओतप्रोत कहानियों पर चर्चा की। गोष्ठी का आयोजन डॉ. रणबीर सिंह दहिया की अध्यक्षता में हुआ और संचालन जनवादी लेखक संघ की जिला सचिव मनीषा ने किया। संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सोमेश ने चार स्वरचित कहानियों का पाठ किया। अमन वशिष्ठ ने कहा कि भारत में मध्यकाल में जो आक्रांता आए, वे सब एक ही धर्म के होते हुए भी आपस में लड़ रहे थे। संगोष्ठी में आज देश में सांप्रदायिक सौहार्द की जरूरत पर बल दिया गया। प्रतिभागियों में मुकेश यादव, अमिताभ शर्मा, आशुतोष शर्मा, प्रमोद गौरी, जितेंद्र खत्री, निशा, राजेश दलाल, सुरेंद्र जसिया, अमित, लाभ सिंह हुड्डा, बिमला हुड्डा, अरविंद पाल दहिया, अनीता बागोटिया आदि मौजूद रहे। संवाद