18 पीजीआई में मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के समापन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित डॉ प्रीति सिंह, विद
रोहतक। पीजीआई में शनिवार को कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के समापन पर कार्यक्रम हुआ। इस दौरान आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य की भूमिका पर चर्चा हुई। डॉ. प्रीति सिंह ने नर्सों को आपात स्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की प्रथम पंक्ति प्रहरी के रूप में सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ. भूपेंद्र ने बताया कि टीम एवं वार्ड में भर्ती मरीजों ने राम शरणम आश्रम गोहाना का भ्रमण भी किया। इसका नेतृत्व विकास रंजन शर्मा, डॉ. मंजू, गौतम और कई जूनियर रेजिडेंट ने किया। इस दौरान डॉ. पुरुषोत्तम, डॉ. ऋत्विक गुप्ता व अन्य उपस्थित रहे। संवाद