27सीटीके21..पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित महिला स्वास्थ्य विषय
रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में होम्योपैथी डॉ. अर्चना और डॉ. रेहा ने महिला स्वास्थ्य विषय पर सेमिनार का आयोजन किया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. लोकेश बलहारा ने की व संचालन महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. रेनू राणा ने किया। डॉक्टरों की टीम ने महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। विशेष रूप से गर्भाशय, अग्नाशय, आमाशय, बालों की, त्वचा की, आंखों व दांतों की देखभाल कैसे करें पर चर्चा की गई। इनसे संबंधित बीमारियों से बचने के उपाय बताए। संवाद