गन्दे पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू।
लाखनमाजरा। राम सरोवर तालाब से गंदे पानी की निकासी के लिए 4 इंच के पाइप बिछाए जा रहे हैं। यह पानी सीधे ड्रेन में जाएगा। इसके बाद तालाब की खुदाई कर साफ पानी छोड़ा जाएगा। सरपंच प्रतिनिधि संदीप राठी ने बताया कि यह कार्य ड्रेन तक होगा। इससे तालाब की गंदे पानी की समस्या दूर होगी। संवाद